WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777183343', '85.208.96.205')

पीथमपुर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन - Somanshu News

पीथमपुर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन

पीथमपुर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन

ग्राम पंचायत पीथमपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो और ग्राम पंचायत पीथमपुर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के 25 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यास कश्यप (विधायक जांजगीर-चांपा) रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जतिन्दर पाल सिंह (प्रदेशाध्यक्ष NHRCCB), अमोलक सिंह छाबड़ा (प्रदेश सलाहकार), कपिलनाथ साहू (प्रदेश संरक्षक), दिलीप साहू (प्रदेश संरक्षक), श्रीमति मंजूषा पाटले (समाज सेविका) और कैलाश कश्यप (पत्रकार) उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्णु अवतार कश्यप (बिलासपुर संभाग अध्यक्ष), कुलवंत सिंह जम्बल (बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष), ललित कुमार बरेठ (महासचिव), (संभाग संरक्षक), महेन्द्र कुमार कश्यप (संभाग संरक्षक), राजेश कुमार सोनी (संभाग संरक्षक), रमेश कुमार सोनी (जिलाध्यक्ष जांजगीर चाम्पा ) और उदय कुमार पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष बलोदा) शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलवंत सिंह जम्बल और कुमार यादव (उपसरपंच ग्राम पंचायत पीथमपुर) ने की।इस अवसर पर वक्ताओं ने ग्रामीणों को मानवाधिकारों की जानकारी दी और कहा कि संगठन हर समय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।

मुख्य अतिथि व्यास कश्यप ने कहा कि ग्राम विकास के लिए उपसरपंच कुमार यादव सदैव तत्पर रहते हैं, इसलिए गांव के सभी लोग उनका सहयोग करें ताकि गांव विकास की ओर आगे बढ़ सके।

समाज सेविका श्री मति मंजूषा पाटले ने नारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी अपनी शक्ति को पहचाने और अपने अधिकारों के लिए आगे आए।
वहीं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जतिन्दर पाल सिंह ने कहा कि संगठन मानव से जुड़े अपराधों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय है और हर स्थिति में जनता के साथ खड़ा रहेगा।कार्यक्रम का संचालन विजय यादव (संभाग संयुक्त सचिव )ने किया।
समारोह में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *