WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781156284', '198.244.226.145')

घर पर दही से 10 मिनट में करें फेशियल, पाएं निखरी त्वचा - Somanshu News

घर पर दही से 10 मिनट में करें फेशियल, पाएं निखरी त्वचा

घर पर दही से 10 मिनट में करें फेशियल, पाएं निखरी त्वचा

ब पार्लर जाने की आवश्यकता नहीं है! आप घर पर ही केवल 10 मिनट में दही से फेशियल कर सकते हैं। इसमें न तो कोई केमिकल है और न ही कोई खर्च। कुछ ही मिनटों में आपको मिलेगी बेदाग, मुलायम और निखरी हुई त्वचा।

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, विटामिन और प्रोटीन आपकी त्वचा को गहराई से साफ करके उसे प्राकृतिक रूप से चमकदार और स्वस्थ बनाते हैं।

जी हां, दही की मदद से आप अपने चेहरे की चमक बढ़ा सकते हैं। यह आपकी स्किन टोन को हल्का और उज्ज्वल बनाता है, साथ ही चेहरे पर प्राकृतिक चमक भी लाता है। इस लेख में हम आपको एक ऐसा 4-स्टेप दही फेशियल बताएंगे, जो आपकी त्वचा में अद्भुत बदलाव लाएगा। एक बार इसे आजमाने के बाद, आपको पार्लर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

घर पर दही फेशियल कैसे करें

पहला स्टेप – फेस क्लींजिंग

सामग्री:

– 1 चम्मच बेसन

– 1 चम्मच दही

विधि:

– दही और बेसन को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बना लें।

– अब चेहरे पर सर्कुलर मोशन में 2 से 3 मिनट तक मसाज करें।

– यह पोर्स में जमा गंदगी और अतिरिक्त ऑयल को बाहर निकालता है।

– आपकी त्वचा साफ, ताजगी भरी और मुलायम महसूस होगी.

दूसरा स्टेप – एक्सफोलिएशन

सामग्री:

– 1 चम्मच दही

– 1 चम्मच चावल का आटा

विधि:

– दही में चावल का आटा मिलाएं।

– यदि आपकी त्वचा सूखी है, तो इसमें ओट्स का पाउडर भी मिला सकते हैं।

– गीले चेहरे पर 3 से 4 मिनट तक मसाज करें।

– इससे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और डेड स्किन हट जाती है, और चेहरा तुरंत स्मूद हो जाता है.

तीसरा स्टेप – स्किन लाइटनिंग जेल

सामग्री:

– 1 चम्मच एलोवेरा जेल

– 1 चम्मच दही का पानी

विधि:

– दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर जेल बना लें।

– अब इसे चेहरे पर 5 मिनट तक मसाज करें।

– इससे चेहरे पर अद्भुत चमक आएगी, जैसे आपने रिंग लाइट ऑन की हो.

चौथा स्टेप – ग्लो मास्क

सामग्री:

– 1 चम्मच दही

– 1 चम्मच पपीता

– 1.5 चम्मच बेसन

– चुटकी भर हल्दी

विधि:

– सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं।

– फिर इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें।

– इसके बाद सादे पानी से धो लें।

– आपका चेहरा चमकदार और ताजा दिखेगा, जैसे आपने हाइड्रा फेशियल कराया हो.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *