Deprecated: Optional parameter $options declared before required parameter $ad is implicitly treated as a required parameter in /home/u920210282/domains/somanshunews.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/classes/display-conditions.php on line 208

WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784607247', '198.244.240.66')

खेलने से मना किया तो 10 साल के बच्चे ने तीन बाइक, ऑटो रिक्शा और गोदाम में लगा दी आग - Somanshu News

खेलने से मना किया तो 10 साल के बच्चे ने तीन बाइक, ऑटो रिक्शा और गोदाम में लगा दी आग

खेलने से मना किया तो 10 साल के बच्चे ने तीन बाइक, ऑटो रिक्शा और गोदाम में लगा दी आग

 रायपुर :  टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषीनगर में शनिवार-दरमियानी रात आगजनी की घटना हुई। एक ही रात में तीन दोपहिया वाहन, एक ऑटो रिक्शा और एक मिल्क प्रोडक्ट गोदाम आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस गश्त पर सवाल उठाए और जल्द कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि कोई नशेड़ी या असामाजिक तत्व नहीं, बल्कि एक 10 साल का बच्चा है। फुटेज में बच्चा बाइक से पेट्रोल निकालकर दूसरी गाड़ी की सीट पर उड़ेलता और आग लगाता नजर आया। पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे और उसके दोस्तों को वहां खेलने से मना किया गया था और किसी ने उन पर पानी डाल दिया था।

इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने के लिए गाड़ी में आग लगा दी। आग फैलते हुए पास खड़ी गाड़ियों और मिल्क प्रोडक्ट गोदाम तक पहुंच गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने बच्चे के परिजनों को तलब कर चेतावनी दी है और बाल कल्याण समिति को जानकारी दी गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *