कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट, अवैध वसूली की शिकायत पर एक्शन

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट, अवैध वसूली की शिकायत पर एक्शन

बिलासपुर : सिविल लाइन पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कपिल त्रिपाठी को अवैध वसूली और कर्जा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। वह अपने भाई संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसे दोबारा जेल भेज दिया है।

रायपुर के कचना निवासी सुमित सिन्हा ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसने कुछ वर्ष पहले कपिल त्रिपाठी से उधार लिया था। इसके बाद कपिल ने उस पर मनमाना ब्याज थोप दिया और प्रतिदिन के हिसाब से रकम वसूलने लगा। लगातार वसूली और धमकियों से परेशान होकर सुमित 2021 में बिलासपुर छोड़कर रायपुर चला गया, लेकिन वहां भी उसका पीछा नहीं छूटा।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब कपिल जेल में था, तब उसका साथी अनिमेश शुक्ला उसे फोन कर छह लाख रुपये की मांग करने लगा। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण सुमित ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अनिमेष शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि उस समय कपिल अपने भाई संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले में जेल में था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी की अनुमति नहीं मिल पाई थी। हाल ही में जब वह जमानत पर रिहा हुआ, तो सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत उसे अवैध वसूली और कर्जा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *