WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777848785', '185.191.171.12')

आमदनी का नया जरिया! सिर्फ 3 माह में गेंदा देगा बढ़िया कमाई, जानें कैसे? - Somanshu News

आमदनी का नया जरिया! सिर्फ 3 माह में गेंदा देगा बढ़िया कमाई, जानें कैसे?

आमदनी का नया जरिया! सिर्फ 3 माह में गेंदा देगा बढ़िया कमाई, जानें कैसे?

देश में खेती एक बड़ा व्यवसाय बन चुका है, जिससे लाखों किसान बढ़िया आमदनी कर रहे हैं। इसकी वजह है नई तकनीकों का आना, जिससे खेती ने रफ्तार पकड़ ली है।वही कुछ किसान परंपरागत फसलों की खेती छोड़ फूल की खेती कर रहे हैं। बता दें कि गेंदा की फसल किसानों को कम समय में अच्छी उपज और अधिक मुनाफा दिला सकती है। जैसा कि आप जानते ही हैं, इस फूल की मांग बाजारों में 12 महीने बनी रहती है, जिससे किसान अच्छी आमदनी कर लेते हैं।

इस फूल की खेती करना किसानों के बाएं हाथ का काम है। सबसे पहले किसान इस फूल के बीजों की तैयारी नर्सरी में करें और उसके बाद अपने खेतों की अच्छे से जुताई कर लें ताकि मिट्टी समतल हो जाए। इसके बाद पौधों की रोपाई करें। साथ ही यह ध्यान रखें कि इस फूल की रोपाई के बाद उसी समय सिंचाई करनी होती है। उसके बाद पौधे निकल आते हैं और करीब 55 से 60 दिनों के भीतर फूल निकलना शुरू हो जाते हैं। किसान रोजाना इन फूलों को तोड़कर बाजारों में बेच सकते हैं।

कितना होगा किसानों को मुनाफा

गेंदा फूल खास तौर पर मंदिरों, पूजा-पाठ में उपयोग किए जाते हैं और आजकल इन फूलों की इतनी मांग है कि शादियों में भी सजावट के लिए मार्केट में इनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि किसान इन फसलों की ओर बढ़ रहे हैं। इस खेती की खासियत है –

गेंदा फूल की फसल दो से तीन महीने में ही तैयार हो जाती है।

इस फूल की खेती में अधिक खाद या महंगी मशीनरी की जरूरत नहीं होती, जिससे यह फसल किसानों के लिए मुनाफे का विकल्प बन गई है।

किसान अगर इस फसल की खेती करते हैं, तो वे लगभग प्रति कट्ठा 14,000 रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं।

किन राज्यों में करें इस फूल की खेती?

भारत के कई राज्यों में इस फूल की खेती की जाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में गेंदा की लगभग 50 प्रजातियां पाई जाती हैं। अगर किसान इस फसल की खेती करना चाहते हैं, तो उन्हें यह फसल 15 से 29 डिग्री सेल्सियस तापमान में करनी चाहिए। अब जानें किन राज्यों के किसान इस फसल की खेती कर सकते हैं-

उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल

आंध्र प्रदेश

कर्नाटक

तमिलनाडु

महाराष्ट्र

हरियाणा

उत्तराखंड


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *