WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786253466', '198.244.240.141')

भोपाल में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एशिया कप में गोल्ड मेडलिस्ट सहित नौसेना के 2 जवानों की मौत - Somanshu News

भोपाल में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एशिया कप में गोल्ड मेडलिस्ट सहित नौसेना के 2 जवानों की मौत

भोपाल में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एशिया कप में गोल्ड मेडलिस्ट सहित नौसेना के 2 जवानों की मौत

नई दिल्ली :  भोपाल में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल को लगभग 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिसमें एशिया कप स्वर्ण पदक विजेता सहित दो भारतीय नौसेना के कयाकरों की मौत हो गई।

सोमवार को उनके शव दिल्ली पहुंचेंगे और इसके बाद उन्हें केरल स्थित अलपुझा उनके घर भेजा जाएगा। परवलिया थाना प्रभारी रोहित नागर के अनुसार मृतकों में विष्णु आर्य रघुनाथ और आनंद कृष्णन शामिल हैं। दोनों जवान कोच्चि के नेवल बेस में कार्यरत थे।

बाइक हुई अनियंत्रितशनिवार रात वे दोस्तों के साथ भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर स्थित ढाबे पर खाना खाने गए थे। रात करीब तीन बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली खंभे से टकराई, लेकिन बाइक के पिछले हिस्से की स्थिति से भारी वाहन द्वारा भी टक्कर मारे जाने का संकेत मिलता है। हादसे की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *