WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781158215', '51.195.244.167')

नौकरी दिलाने महिला से अश्लील डिमांड, वार्ड बॉय गिरफ्तार - Somanshu News

नौकरी दिलाने महिला से अश्लील डिमांड, वार्ड बॉय गिरफ्तार

नौकरी दिलाने महिला से अश्लील डिमांड, वार्ड बॉय गिरफ्तार

धमतरी :  पुलिस द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर सख्त कार्यवाही की गई है। एसपी के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली की टीम ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि दिनांक 11.09.2025 को उसने जीवन दीप समिति में “वार्ड आया” पद हेतु आवेदन फार्म भरा था। इसके पश्चात दिनांक 14.09.2025 को जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर का फोन आया, जिसमें उसने प्रार्थिया को मिलने के लिए बुलाया। अगले दिन जब प्रार्थिया कार्यालय पहुंची तो आरोपी ने कहा कि “वार्ड आया की नौकरी के लिए 30–40 हजार रुपये देने होंगे” तथा रुपए के स्थान पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला। प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार किया तथा 18.09.2025 को भी अस्पताल परिसर में अश्लील हरकतें कीं।

एसपी को प्रार्थिया से प्राप्त शिकायत पर थाना प्रभारी कोतवाली को शिकायत की सूक्ष्मता से जांच कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा प्रार्थिया की शिकायत पर प्राप्त तथ्यों की सूक्ष्मता एवं गंभीरता से जांच की गई। जांच में तथ्य सत्य पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 300/25, धारा 75(1)(ii), 78 भा.न्या.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन, आरोपी से पूछताछ की गई तथा आरोपी द्वारा प्रयुक्त रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी राहुल इलमकर पिता स्व. चन्द्रशेखर उम्र 26 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी का नाम

राहुल इलमकर पिता स्व. चन्द्रशेखर उम्र 26 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड धमतरी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *