WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780978338', '51.89.129.39')

अभी मैं तेरे को बताता हूं, रोहित शर्मा का नया कारनामा! Video सोशल मीडिया पर वायरल - Somanshu News

अभी मैं तेरे को बताता हूं, रोहित शर्मा का नया कारनामा! Video सोशल मीडिया पर वायरल

अभी मैं तेरे को बताता हूं, रोहित शर्मा का नया कारनामा! Video सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली :  ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने के बाद रोहित शर्मा क्रिकेट से दूर परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर वह वीडियो या फोटो शेयर कर रहे हैं। अब रोहित का एक नया वीडियो सामने आया है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 6 नवंबर 2025 की शाम ऐसा ही एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में रोहित शर्मा अपने दोस्तों के साथ शॉक पेन प्रैंक करते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित का नया वीडियो वायरलवीडियो की शुरुआत में रोहित का कोई करीबी उनकी ओर एक पेन बढ़ाते हुए कहता है- ‘Ro, क्या तुम ऑटोग्राफ दे सकते हो? रोहित दोस्त के हाथ से पेन लेते हैं फिर उसे बड़े ध्यान से देखने के बाद कहते हैं- ये पेन से नहीं, इसमें पता है मेरे को क्या है? अभी मैं तेरे को बताता हूं।’

मैं इसे किसी पर…रोहित शर्मा आगे करते हुए दिखाई देते हैं कि ‘मैं इसे किसी पर इस्तेमाल करूंगा। वह व्यक्ति जो बहुत बहुत स्पेशल है।’ रोहित इसके बाद अपने एक दोस्त को उस पेन को पकड़ाते हैं और उससे ऑटोग्राफ देने को कहते हैं। इस बीच एक दोस्त उस व्यक्ति से कहते हैं कि कितना फेमस हो गया है।

हालांकि, जैसे ही रोहित का वह दोस्त पेन का बटन दबाकर खोलना चाहता है। उसे करंट सा लगता है। यह देखकर रोहित शर्मा ठहाका लगाकर हंसते हैं और उससे पूछते हैं, क्या हुआ? इसके बाद रोहित मुंबई रणजी टीम के जिम में पहुंचते हैं।

मुंबई के खिलाफ पर किया प्रैंकयहां खिलाड़ी वर्क आउट कर रहे होते हैं। एक खिलाड़ी को पेन देकर रोहित शर्मा उससे ऑटोग्राफ देने को कहते हैं। उसे भी तेजी से करंट लगता है और पेन उसके हाथ से छूटकर नीचे गिर जाती है। रोहित यह देखकर जोर से ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं।

बता दें कि रोहित शर्मा ने हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए खेला था। रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था। रोहित ने आखिरी वनडे मैच में दमदार शतक जड़ा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *