कोटेतरा में सुनीता रमेश साहू के सरपँच जनदर्शन कार्यक्रम का होगा आगाज

जैजैपुर : सक्ती जिले की विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा की प्रथम नागरिक श्रीमती सुनीता रमेश साहू का पहला सरपँच जनदर्शन कार्यक्रम आज गुड़ी चौक कोटेतरा स्थित बीच बस्ती में आज शुक्रवार को समय दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। जिसमे गांव की सभी ग्रामवासियों अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुचाने में कामयाब नही होते थे और अपने अधिकारों से वंचित हो जाते थे और छुटभैया नेताओ के चंगुल में फंस कर अपने गाडी कमाई को बर्बाद कर देते थे जागरूक नही होने के कारण अपनी खुद की कमाई का दुरुपयोग कर डालते थे और आम नागरिक गरीब की गरीब हो जाते थे गांव की मुखिया सरपँच श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने गांव में भ्रमण के दौरान बता चला कि जानकारी के आभाव में अपनी बातों को सरकार तक नही पहुचा पाते है अपनी हक अधिकार को भी दलालों की चंगुल में फंसकर घर परिवार को बर्बाद कर डालते है आदि प्रकार की समस्याओं में आम नागरिक घिरे हुए रहते है इसी तारतम्य में गांव की मुखिया सरपँच श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने पहल करते प्रत्येक नागरिक को जागरूक बनाने की उद्देश्य से सरपँच जनदर्शन की शुरुआत किया जा रहा है जिसमे आम नागरिकों सरपँच से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया जा सके। सरपँच श्रीमति सुनीता रमेश साहू ने मीडिया से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का तत्परता के साथ निराकरण करने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।
उक्त सरपँच जनदर्शन में ग्रामवासियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर अपने समस्याओं को लिखित पत्र देकर सरपँच को अवगत कराएं उक्त कार्यक्रम में गांव की मुखिया के साथ पंचगण और संबंधित पंचायत विभाग की कर्मचारी और ग्राम सचिव भी उपस्थित होंगे।
