बुलेट ट्रेन की रफतार से दौड़ी दीवानियत, शनिवार को हुआ धांसू कलेक्शन
नई दिल्ली : हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन फिल्म ने अपने कलेक्शन से सभी का मुंह बंद कर दिया है। इस फिल्म की सीधी टक्कर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा से थी लेकिन दीवानियत ने सभी को ठेंगा दिखाते हुए तीन दिन में ही अपना बजट निकाल लिया।
कितना रहा 12वें दिन का कलेक्शन?वहीं 11वें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.35 करोड़ रुपये और अब 12वें दिन के अर्ली ट्रेंड्स भी सामने आ गए हैं। फिल्म 2.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 60.09 करोड़ रुपये हुआ।
क्या है फिल्म की कहानी?मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित और देसी मूवीज फैक्ट्री के बैनर तले निर्मित यह फिल्म एक शक्तिशाली राजनेता की कहानी है जिसे एक सुपरस्टार अदा शर्मा से प्यार हो जाता है। फिल्म इमोशनल ड्रामा, प्रेम, जुनून और दिल टूटने के खतरनाक खेल में बदल जाती है।
