इस मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करने से दूर होती है हर चिंता, भगवान राम से जुड़ा है कनेक्शन
सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को प्रिय है। इस दिन भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए साधक बुधवार के दिन व्रत भी रखते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
साथ ही सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां भगवान गणेश के दर्शन मात्र से न केवल हर मनोकामना पूरी होती है, बल्कि मानसिक तनाव और चिंता से भी मुक्ति मिलती है? आइए, इस मंदिर के बारे में जानते हैं-
तत्कालीन समय से मंदिर परिसर में आज भी कुंआ है। वहीं, मंदिर में भगवान गणेश की तीन प्रतिमाएं हैं, जिन्हें चिंतामण गणेश, इच्छामण गणेश और सिद्धिविनायक कहते हैं। इस मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन मात्र से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है।
