WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786212813', '216.73.216.103')

राज्य सरकार की बड़ी सौगात! 90% सब्सिडी पर मिलेगा सोलर पंप, जानें कैसे मिलेगा लाभ - Somanshu News

राज्य सरकार की बड़ी सौगात! 90% सब्सिडी पर मिलेगा सोलर पंप, जानें कैसे मिलेगा लाभ

राज्य सरकार की बड़ी सौगात! 90% सब्सिडी पर मिलेगा सोलर पंप, जानें कैसे मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अब राज्य में सोलर पंप लगाने पर किसानों को 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी. पहले यह सब्सिडी 40 प्रतिशत थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर दिया गया है. यह फैसला राज्य में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उनकी खेती को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत से राज्य की जीडीपी में कृषि क्षेत्र का योगदान 39 प्रतिशत से अधिक है.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब किसानों को उनकी मौजूदा पंप क्षमता से एक स्तर अधिक क्षमता का सोलर पंप दिया जाएगा. यानी जिनके पास 3 एचपी का पंप है, उन्हें 5 एचपी का सोलर पंप मिलेगा और जिनके पास 5 एचपी का पंप है, उन्हें 7.5 एचपी का सोलर पंप मिलेगा.

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की हरसंभव कोशिश

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने संबोधन में यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि सूखे खेत में जब पानी पहुंचता है, तो फसल सोने के समान हो जाती है. इसी सोच के साथ राज्य सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि हर खेत तक पानी पहुंचे. इसके लिए सौर ऊर्जा एक महत्वपूर्ण साधन बनकर उभर रहा है, जिससे न केवल किसानों को पानी मिलेगा, बल्कि बिजली की भी बचत होगी.

अस्थायी बिजली कनेक्शन से छुटकारा – सौर ऊर्जा की ओर बढ़ता कदम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों से अपील की कि वे अस्थायी बिजली कनेक्शन के झंझट से छुटकारा पाने के लिए सोलर पंप का उपयोग करें. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर किसान न केवल अपनी सिंचाई जरूरतें पूरी कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पन्न कर उसे सरकार को भी बेच सकते हैं. इससे उनकी आमदनी में भी इजाफा होगा. यह एक दीर्घकालिक और स्थायी समाधान है, जो किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगा.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *