WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782318703', '198.244.240.135')

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, अवैध धान पर निगरानी के लिए बनाए गए 10 चेकपोस्ट, कोचियों-बिचौलियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर - Somanshu News

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, अवैध धान पर निगरानी के लिए बनाए गए 10 चेकपोस्ट, कोचियों-बिचौलियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, अवैध धान पर निगरानी के लिए बनाए गए 10 चेकपोस्ट, कोचियों-बिचौलियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर

रायगढ़ :  प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इसे लेकर रायगढ़ जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार अवैध धान की खरीदी और अंतरराज्यीय धान तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिले में 10 इंटरस्टेट बॉर्डर चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

इन चेकपोस्ट्स पर कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा उपार्जन केंद्रों पर अवैध धान खपाने की शिकायत मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन की पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने जानकारी दी कि किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। इस वर्ष भी किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। इस वर्ष जिले की 69 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। रायगढ़ जिले में 10 स्थानों पर अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां से अवैध धान की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

धान उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मंडी अधिकारियों द्वारा कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई कोचिया या बिचौलिया पंजीकृत किसानों के नाम पर धान खपाने का प्रयास करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित वाहन और धान जब्त किए जाएंगे तथा आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *