एकलव्य स्कूल भर्ती के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ी, 7267 पदों पर इस दिन तक करें आवेदन
राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 28 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,267 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों तरह के पद शामिल हैं।
