WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785201616', '216.73.216.232')

झोलाछाप डॉक्टर रेप के आरोप में गिरफ्तार, इलाज कराने पहुंची थी पीड़िता - Somanshu News

झोलाछाप डॉक्टर रेप के आरोप में गिरफ्तार, इलाज कराने पहुंची थी पीड़िता

झोलाछाप डॉक्टर रेप के आरोप में गिरफ्तार, इलाज कराने पहुंची थी पीड़िता

जांजगीर/बिलासपुर :  बिलासपुर की मस्तूरी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी शादी की बात को छिपाया था और युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी, अकोला गांव का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, युवती की तबियत खराब होने पर वह झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने गई थी। तब वहां झोलाछाप डॉक्टर ने सम्पर्क बढ़ाया और शादी का झांसा देकर 5 जनवरी 2024 को दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू ने अपनी शादी की बात युवती से छिपाई थी। बाद में युवती को झोलाछाप डॉक्टर के शादीशुदा होने की जानकारी हुई, तब उसने मस्तूरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *