WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784504292', '102.252.45.14')

बिहार चुनाव के बीच बड़ा झटका! 420 समेत IPC की किन धाराओं में चलेगा लालू, तेजस्वी और राबड़ी पर केस? - Somanshu News

बिहार चुनाव के बीच बड़ा झटका! 420 समेत IPC की किन धाराओं में चलेगा लालू, तेजस्वी और राबड़ी पर केस?

बिहार चुनाव के बीच बड़ा झटका! 420 समेत IPC की किन धाराओं में चलेगा लालू, तेजस्वी और राबड़ी पर केस?

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी स्कैम और लैंड फॉर जॉब केस में लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुना दिया है.

राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष सीबीआई अदालत ने कहा कि लालू यादव ने टेंडर प्रक्रिया में दखल दिया था. टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कराया था. विशेष सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव के खिलाफ तय कर दिए हैं. लालू के साथ ही राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप तय कर दिए हैं.

कोर्ट ने साजिश, पद के दुरुपयोग और टेंडर प्रक्रिया में छेड़छाड़ की बात कही और यह भी जोड़ा कि सब कुछ लालू यादव की जानकारी में हुआ. कोर्ट ने कहा कि जमीन का हक राबड़ी और तेजस्वी को देने की साजिश थी. लालू यादव ने सरकारी पद का दुरुपयोग किया. कोर्ट ने लालू यादव से पूछा कि आरोप सही मानते हैं या गलत?

कोर्ट के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि मैं दोषी नहीं हूं. राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से भी यही सवाल किए गए. राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव का जवाब भी यही रहा- हम दोषी नहीं हैं.

इससे पहले, लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने पहुंचे हैं. लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे. राउज एवेन्यू कोर्ट में आज लैंड फॉर जॉब केस में सुनवाई है. राउज एवेन्यू कोर्ट की सीबीआई अदालत के जज विशाल गोगने इस मामले में सुनवाई की. विशाल गोगने की कोर्ट लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय करने पर फैसला सुनाया.

कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय करने पर फैसला 25 अगस्त को सुरक्षित रख लिया था. वहीं, आईआरसीटीसी घोटाले में भी आरोप तय करने पर आज फैसला आना है.

आईआरसीटीसी घोटाला केस में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों पर रांची और पुरी स्थित बीएनआर होटल के टेंडर में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. लालू-तेजस्वी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत आरोप पत्र कोर्ट में दायर किया गया है.

महागठबंधन के लिहाज से भी अहम दिन

बिहार में विपक्षी महागठबंधन के लिहाज से भी आज का दिन महत्वपूर्ण है. आरजेडी ने कांग्रेस को 52 सीट का ऑफर दिया था और कांग्रेस 60 सीटों की डिमांड पर अड़ी हुई है. आरजेडी के इस ऑफर के बाद कांग्रेस के साथ रिश्तों में तल्खी देखने को मिली और बिहार कांग्रेस के नेताओं ने सीट शेयरिंग पर बातचीत बंद कर दी थी.

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी आज दिल्ली में होनी है. ग्रैंड ओल्ड पार्टी की यह बैठक महागठबंधन के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. गौरतलब है कि लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के लिए दिल्ली में हैं. लालू यादव और तेजस्वी यादव दिल्ली में मीसा भारती के पंडारा पार्क स्थित आवास पर ठहरे हुए हैं.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *