WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786221248', '216.73.216.170')

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए आश्रम प्रशासन ने सेहत को लेकर क्या बताया… - Somanshu News

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए आश्रम प्रशासन ने सेहत को लेकर क्या बताया…

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए आश्रम प्रशासन ने सेहत को लेकर क्या बताया…

मथुरा :  संत प्रेमानंद महाराज जी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. उन्होंने पदयात्रा भी बंद कर दी थी. जिसके बाद से प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की अफवाहें चल रही हैं. इन सबके उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. साथ ही लोगों से अफवाह न फैलाने और उस पर यकीन न करने की भी बात केली कुंज आश्रम की ओर से कही गई है.

बता दें कि आश्रम प्रशासन का कहना है कि प्रेमानंद महाराज जी का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है. वह पहले की तरह ही लोगों से एकांतिक वार्तालाप हर रोज कर रहे हैं. आश्रम प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों पर यकीन न करने की सलाह दी है.

कैसे खराब हुई किडनी

संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब होने के कारण सप्ताह में डायलिसिस कराई जाती है. 2006 में पेट की बीमारी होने के कारण उनकी किडनी खराब हो गई थी. वृंदावन के श्री कृष्णा सोसाइटी अपार्टमेंट में दो फ्लैट भी हैं. इन्हीं फ्लैट में प्रेमानंद महाराज का इलाज किया जाता है. बीते शुक्रवार से स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने से उन्होंने पदयात्रा रोक दी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *