WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784762553', '51.195.244.32')

छत्तीसगढ़ में इस विभाग में निकली है भर्ती, जानिए डिटेल - Somanshu News

छत्तीसगढ़ में इस विभाग में निकली है भर्ती, जानिए डिटेल

छत्तीसगढ़ में इस विभाग में निकली है भर्ती, जानिए डिटेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरिटेंडेंट के 55 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

परीक्षा की तिथि संभावित रूप से 18 जनवरी 2026 होगी। वहीं परीक्षा केंद्र संभवत: रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर होंगे। जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों का आवेदन केवल ऑनलाइन एवं निर्धारित तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के मैनुअल व डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा शुल्क व पोर्टल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए किसी बैंक के ड्राफ्ट व चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन में सशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य निशुल्क त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि के बाद 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 14 नवंबर रात 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार के लिए 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। त्रुटि सुधार के दौरान अभ्यर्थी केवल लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, मूल निवासी, नि:शक्तजन एवं भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रविष्टियों में सुधार कर सकेंगे। अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *