WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784556933', '198.244.183.140')

कोटेतरा में धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, बंदर की मौत से ग्रामवासियों शोक में डूबे - Somanshu News

कोटेतरा में धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, बंदर की मौत से ग्रामवासियों शोक में डूबे

कोटेतरा में धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, बंदर की मौत से ग्रामवासियों शोक में डूबे

जैजैपुर :  सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत कोटेतरा गांव में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। 4 अक्टूबर को गांव में एक बंदर जानकारी के अनुसार कहि से घायल होकर गांव पहुँचे थे जैसे ही गांव की मुखिया सुनीता रमेश साहू को खबर मिली तो मौके में पहुँच कर घायल बन्दर की इलाज डॉक्टरों से कराया गया लेकिन इलाज से सुधार नही आया और अंततः बंदर की मौत हो गई।

गांववालों की माहौल हुआ ग़मगीन

गांव के गुड़ी चौक में बंदर की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। यह खबर सुनकर गांवभर में शोक की लहर दौड़ गई। लोग दुखी हो गए और माहौल पूरी तरह भावुक हो गया।

बंदर को माना परिवार का सदस्य

गांववालों ने इस बंदर को केवल जानवर न मानते हुए उसे परिवार का सदस्य माना। उन्होंने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया। अंतिम यात्रा के समय गांव का माहौल वैसा ही था जैसा किसी अपने के निधन पर होता है। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी इस अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
सभी ने अपने-अपने तरीके से दुख जताया और बंदर को श्रद्धांजलि दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *