WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781482784', '54.39.6.239')

रायपुर के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा, सिल्ली गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल - Somanshu News

रायपुर के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा, सिल्ली गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

रायपुर के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा, सिल्ली गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

रायपुर :  राजधानी रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित गोदावरी प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के बाद जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर अचानक सिल्ली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। हादसे के कारण प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *