WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784695932', '216.73.216.43')

बिलासपुर में आस्था पर चोट, मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा तोड़ी और हनुमान जी के नैन चुराए, जनता में भारी आक्रोश - Somanshu News

बिलासपुर में आस्था पर चोट, मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा तोड़ी और हनुमान जी के नैन चुराए, जनता में भारी आक्रोश

बिलासपुर में आस्था पर चोट, मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा तोड़ी और हनुमान जी के नैन चुराए, जनता में भारी आक्रोश

 बिलासपुर : चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में बदमाशों ने भगवान की संगमरमर से बनी प्रतिमा तोड़ दी। साथ ही हनुमान के चांदी के नैन चुरा लिए। इसकी जानकारी लगते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश है। गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर इस घटना का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस इस मामले की तत्काल जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

प्रतिमा खंडित, चांदी के नैन भी गायबचकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में रहने वाले मनीष दुबे ने बताया कि गांव के बंधवा तालाब में भगवान गणेश का मंदिर स्थापित किया गया है। यहां पर भगवान की संगमरमर से बनी प्रतिमा का श्रद्धलु पूजा पाठ करते थे। साथ ही मंदिर परिसर में ही हनुमान की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। श्रद्धालुओं ने भगवान को चांदी का नैन समर्पित किए थे। सोमवार को गांव के लोग जब पूजा के लिए पहुंचे तो भगवान गणेश प्रतिमा खंडित थी। टुकड़े जमीन पर पड़े थे। वहीं, हनुमान के चांदी के नैन भी गायब थे।

ग्रामीण हुए आक्रोशितइसकी जानकारी लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसे आस्था पर चोट बताते हुए गांव के लाेग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच गए। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हुए हैं। गांव के लोगों की मांग है कि पुलिस तत्काल इस मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। इधर पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई है। गांव के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मनीष दुबे ने बताया कि सोमवार की सुबह में जब तालाब नहाने के लिए पहुंचा तो देखा कि गणेश भगवान की मूर्ति टूटा पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने गांव के अन्य लोगों को इस मामले की जानकारी देकर तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात लोगों की पता तलाशी में जुटी लेकिन देर रात तक भगवान की मूर्ति को तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पता नहीं चल पाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *