WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1750589048', '18.97.14.88')

नेपाल में बड़ा हादसा, 40 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, 14 यात्रियों की मौत - Somanshu News

नेपाल में बड़ा हादसा, 40 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, 14 यात्रियों की मौत

नेपाल में बड़ा हादसा, 40 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, 14 यात्रियों की मौत

गोरखपुर/काठमांडू  : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस शुक्रवार (23 अगस्त) को नेपाल की मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। इसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। 14 की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी है। 31 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे। सभी नेपाल घूमने गए थे। हादसा शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नेपाल के तनहुन जिले में हुआ। स्थानीय पुलिस के साथ सशस्त्र बल और सेना रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

महाराष्ट्र के 110 लोग नेपाल की यात्रा पर गए थे

गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। महाराष्ट्र के लोगों ने बस बुक की थी। दो बसों से करीब 110 लोग यूपी के प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल की यात्रा पर गए हुए थे। इनमें एक बस का एक्सीडेंट हुआ है। दूसरी बस में सवार लोग नेपाल के मुगलिंग में रुके हुए हैं, जिनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

गोरखपुर की सौरभ केसरवानी के नाम पर बस रजिस्टर्ड

तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने बताया कि बस का नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाले सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

बस में दूसरे राज्यों के लोगों के होने की भी संभावना

यूपी सरकार के आपदा रिलीफ कमिश्नर जी.एस. नवीन कुमार ने बताया कि यह एक ट्रैवलर बस थी। इसलिए बस के अंदर यूपी और दूसरे राज्यों के लोगों के होने की संभावना है।नेपाल के अधिकारियों से संपर्क करके लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। महराजगंज के एसडीएम और एडीएम को नेपाल भेजा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *