WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780986734', '185.191.171.9')

महासमुंद : जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी,नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगी संचालित - Somanshu News

महासमुंद : जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी,नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगी संचालित

महासमुंद : जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी,नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगी संचालित

 

महासमुंद : मानसून सत्र 2024 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना 01 जून 2024 से की गई है। आपदा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07723-223305 तथा ई-मेल उेंउनदकण्बह/दपबण्पद है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर पैकरा (राहत २ाखा) (मो.नं. 88895-90284), नोडल अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रमोद कुमार (मोबाईल नम्बर 99079-78919) होंगे। जिले में वर्षा काल प्रारम्भ से वर्षा काल समाप्ति तक नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगी।

तत्कालीन व्यवस्था के तहत माह जून एवं जुलाई के लिए तीन-तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 1 से 30 जून तक प्रथम पाली में प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक हिमांशु कुंजाम वर्ग-03, आबकारी विभाग व लिंक कर्मचारी श्री दशरथ देवांगन सहायक वर्ग-03 एवं रामचरण यादव भृत्य, आदिवासी विकास विभाग व लिंक कर्मचारी श्री रामचंद यादव भृत्य, शिक्षा विभाग की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह द्वितीय पाली में दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक पुरुषोत्तम ध्रुव वर्ग-03 व लिंक कर्मचारी कन्हैया लाल धीवर सहायक वर्ग-03, स्वास्थ्य विभाग एवं बीरेन्द्र कुमार कुर्रे भृत्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा व लिंक कर्मचारी सूर्यकांत ध्रुव भृत्य, स्वास्थ्य विभाग तथा तृतीय पाली में रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक अजय कुमार रोहिदास कुशल सहायक वर्ग-03, जल संसाधन विभाग व लिंक कर्मचारी ओम प्रकाश ध्रुव सहायक ग्रेड-03 जिला अंत्यावसायी एवं रेवाराम साहू परिचारक चतुर्थ श्रेणी, जल संसाधन विभाग व लिंक कर्मचारी राजेन्द्र कुमार देवांगन भृत्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी तरह 1 से 31 जुलाई 2024 तक के लिए माह जून में ड्यूटीरत कर्मचारियों में से लिंक कर्मचारियों का संलग्न के रूप में एवं संलग्न कर्मचारियों का लिंक कर्मचारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है तथा कार्यावधि यथावत रहेगी। नियंत्रण कक्ष वर्षा समाप्ति की अवधि 31 अक्टूबर 2024 तक कार्यरत होगा। संलग्न कर्मचारी के अवकाश में रहने की स्थिति में उनके स्थान पर लिंक कर्मचारी कार्य संपादित करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *